उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग… लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद

चमोली। बदरीनाथ धाम के नजदीक माणा क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए चार श्रमिकों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। इस घटना में अब तक आठ श्रमिकों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने यह जानकारी दी है।